चुनाव अधिकारी से की इस दिग्गज का नामांकन रद्द करने की मांग, ये है वजह

11/11/2018 4:58:29 PM

भोपाल: राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और दिग्गज नेता आरिफ अकील की मुश्किलें बढ़ गई है| अकील का नामांकन रद्द करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई गया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी अकील पर आपराधिक मामला चल रहा है। उन्होंने आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाई है। अकील के खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी हो चुका है। 



शिकायतकर्ता शबीह अब्बास ने शिकायत में कहा है कि आरिफ अकील के खिलाफ भोपाल कोर्ट में एक प्रकरण न्यायालय में प्रचलन में है। जिसमें कोर्ट द्वारा उन्हें फरार घोषित करते हुए उनके खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और वह आज दिनांक तक कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस जानकारी को अकील ने अपने हलफनामें में छिपाया है। लिहाजा उनका नामांकन रद्द करने की अपील किया जाए। 

आरिफ भोपाल उत्तर विधानसभा पर कांग्रेस के वर्तमान विधायक हैं और 1992 से अब तक लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। भोपाल उत्तर में मुस्लिम आबादी होने के कारण पार्टियां मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारती हैं। फातिमा बीजेपी की इकलौती मुस्लिम महिला प्रत्याशी हैं, जिन्हें बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है|  2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आरिफ अकील के खिलाफ आरिफ बेग को मैदान में उतारा था। हालांकि आरिफ बेग ने आरिफ अकील को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए थे और छह हजार वोट से चुनाव हार गए थे। 

suman

This news is suman