शर्मनाक: नाबालिग से 2 युवकों ने बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

3/2/2020 12:20:01 PM

श्योपुर: मध्य प्रदेश में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में ताजा मामला श्योपुर जिले सामने आया है। जहां आवदा थाना क्षेत्र के बछेरी गांव में बालिका को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की शाम साढ़े 7 बजे की है। दुष्कर्म के आरोपियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब बालिका अपनी भूखी मां और बहन के लिए रोटी लेने बुआ के घर जा रही थी। पुलिस ने रविवार की शाम आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है।

वहीं आवदा थाने के एएसआई कृष्ण मुरारी दुबे ने बताया कि बछेरी गांव में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग के घर आटा खत्म हो गया था। घर पर बड़ी बहन भी थी। देर शाम भूख लगने पर वह गांव में ही रहने वाली अपनी बुआ के घर रोटी लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सुनील (26) पुत्र पप्पू आदिवासी और अशोक (23) पुत्र रामनाथ आदिवासी ने उसका रास्ता रोककर अपहरण किया और उसे वनविभाग की नर्सरी के अंदर ले गए। यहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

डरी सहमी बालिका घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। परिजन ने आवदा थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच कर रहीं एसआई रसना राजावत ने आरोपियों को रविवार की शाम पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh