शर्मनाक: 62 वर्षीय बुजुर्ग ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

11/20/2020 5:13:51 PM

सिंगरौली (अनिल सिंह): मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब नया मामला सामने आया है ऊर्जा राजधानी सिंगरौली से जहां पर एक पड़ोसी बुजुर्ग ने एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी राम विशाल प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामला सिंगरौली जिले के मोरवा थाना के कनुहड गांव का है। आपको बता दें कि मोरवा थाना अंतर्गत मासूम पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत की। उसके पड़ोस में ही रहने वाले 62 वर्षीय राम विशाल प्रजापति ने मासूम 5 वर्ष की बच्ची के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ही आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी राम विशाल प्रजापति के खिलाफ 376 पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया है, और लगातार पूछताछ जारी है।

Vikas Tiwari

This news is Vikas Tiwari