शर्मनाक : युवा भाजपा नेता ने की महिला सब-इंस्पेक्टर से मारपीट

7/3/2018 3:12:57 PM

टीकमगढ़ : प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का दम भरने वाली भाजपा सरकार के राज में अब महिला पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है। टीकमगढ़ जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां भाजपा युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह सेंगर ने महिला थाना प्रभारी से सरेआम गाली गलौज और मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354,186,332,354 IPC के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी पंकज मौके से फरार हो गया।  

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम लिधौरा थाना प्रभारी अनुमेधा दुबे लिधौरा जतारा मार्ग पर वाहनों की चैकिंग कर रहीं थी। इसी बीच वहां से आरोपी मुनेन्द्र सिंह और उसका साथी पंकज बाइक से गुजरे और एक बच्ची को टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा बाइक रोकने पर भाजपा नेता भड़क गए और महिला सब-इंस्पेक्टर को कॉलर से पकड़कर मारपीट की।

 

suman

This news is suman