आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने कराया सुरक्षित प्रसव, पेश की सेवा की मिशाल

Thursday, Jun 10, 2021-10:07 AM (IST)

भोपाल (इजहार हसन खान): आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस की मदद से तहसील हुजुर के ग्राम सुखी सेवनिया की एक गर्भवती महिला का स्थानीय महिलाओं की मदद से एंबुलेंस कर्मचारी ने सुरक्षित प्रसव करवाया। सुखी सेवनिया एम्बुलेंस लोकेशन को बुधवार दोपहर करीब 04.11 को सुखी सेवनिया गांव का कॉल आया था। जिस पर तुरंत ही 108 एंबुलेंस गांव के लिए रवाना हुई और जब एंबुलेंस महिला को लेकर जे पी हॉस्पिटल की तरफ आ रही थी, तब रास्ते में दशैहरा मैदान अन्ना नगर के पास महिला को अधिक पीड़ा होने के कारण एंबुलेंस के इएमटी धर्मॆन्द्र धाकड़ सुरक्षित डिलीवरी कराई। महिला की उम्र करीब 25 साल है।

महिला के घर से जेपी अस्पताल की दूरी लगभग 25 किलोमीटर परंतु 20 किलोमीटर चलने के बाद प्रसव पीड़ा ज्यादा बढ़ गई। 108 स्टाफ में अपनी सूझबूझ से परिजनों का पुष्टिकरण करके 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ से जच्चा और बच्ची दोनों की जान बचाई। वहीं महिला का प्रसव उपरांत महिला और बच्ची को सुरक्षित जे पी अस्पताल छोड़ा गया। बच्ची का वजन लगभग 2.5 किलो है। 108 के ईएमटी धर्मेन्द्र धाकड़ एवं पायलट देवेन्द्र चड़ार की परिजनों और और उनके भोपाल 108 सेवा जिला अधिकारी शुभम चौरसिया ने प्रशंसा की। 

तरुण सिंह परिहार मार्केटिंग मैनेजर जेड.एच.एल मध्य प्रदेश 108 एम्बुलेंस सेवा का कहना है कि हमारी नि:शुल्क 108 एम्बुलेंस सेवा और कर्मचारी हर प्रकार की इमरजेंसी को सेवा देने के लिए समर्थ और सुरक्षित है। इसलिए परिवहन हेतु अन्य वाहनों की अपेक्षा नि:शुल्क और सुरक्षित 108 एम्बुलेंस सेवा का ही प्रयोग करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News