Punjab Kesari MP ads

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

Wednesday, Dec 04, 2024-07:56 PM (IST)

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में यह मुठभेड़ हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को नारायणपुर और कोंडागांव जिले से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त दल को अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा दल बुधवार दोपहर बाद एक बजे जब क्षेत्र में था तब माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों द्वारा गोलीबारी के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी आना अभी बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News