Punjab Kesari MP ads

इंजीनियरिंग का छात्र अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार, कर्जा चुकाने के लिए बन गया तस्कर

Monday, Mar 23, 2026-02:38 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर की जुनी इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 518 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ सेज यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसकी कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है ।

दरअसल जूनी इंदौर पुलिस को दिनांक 22 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लड़का कोई मादक पदार्थ लिये जॉनसन आईसक्रीम फेक्ट्री के पास रेलवेपटरी किनारे किसी ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। धाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर पकड़ कर आरोपी के कब्जे से 518 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम की बरामदगी कर पूछताछ करने पर अपना नाम गोविन्द पाटीदार जो तेजाजीनगर इन्दौर में किराये से रहकर एक सेज यूनिवर्सिटी में बी टेक (कम्प्यूटर साइंस) की पढ़ाई कर रहा है।

PunjabKesari

आरोपी से पूछताछ में बताया कि उसने तेजाजीनगर इंदौर में कुछ दिनों पहले रॉयल लीफ नाम से चाय कैफे का व्यवसाय शुरू किया था जिसमे उसे बड़ा कर्जा हो गया था और उसके शौक भी बहुत मंहगे हो गए थे जिनको पूरा करने के लिए कैफे व्यवसाय मे हुए नुकसान का कर्जा चुकाने के लिये उसने अपने घर नीमच में रखी हुई। अफीम लाकर इंदौर में तस्करी करने वाला था कि तभी जूनी इंदौर थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसका परिवार मनासा नीमच में लाइसेंस शुदा अफीम की खेती करता है। आरोपी द्वारा अपने घर पर रखी हुई अफीम को कॉलेज स्टूडेंट को अपने कैफ़े से बेचने के लिये खपाने के लिये इंदौर लेकर आया था। मगर उसके पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बहरहाल पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आरोपी द्वारा अभी तक किन किन लोगों को अफीम की सप्लाई कर चुका है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News