पिंजरे में घुसकर सांप ने पालतू तोते को निगला, शरीर फूला फिर हुआ ये हाल...(video)
7/30/2022 2:23:13 PM
निवाड़ी(कृष्णकांत बिरथरे): निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे के वार्ड नंबर 13 में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला जहां एक पालतू तोते के पिंजरे में तोते की जगह सांप मिला। इसे देखकर तोता मालिक के होश उड़ गए। दरअसल, पालतू तोते को खाने के लिए सांप पिंजरे में घुसा और उसी में ही फंसकर रह गया। फिर सांप को पिंजरे से निकालने के लिए तोता मालिक को सपेरा बुलाना पड़ा।
दरअसल, तोते को निगलते ही सांप का शरीर फूल गया और वह पिजरे में ही फंस कर रह गया। तोते का मालिक अरविंद कुशवाहा जब अपने तोते को मिर्ची खिलाने पिजरे के पास पहुंचा तो उसे तोता की जगह वहां सांप दिखा। सांप को देख तोता मालिक के हाथ पैर फूल गए। उसके तत्काल ही सांप पकड़ने वाले सपेरे को बुलाया और फिर शुरू हुआ सांप का रेस्क्यू। सपेरे ने सांप को पिजरे से बाहर निकालकर मिट्टी के बर्तन में बंद कर लिया। इस पूरी घटना को देखने आस पड़ोस के लोगों की भीड़ भी इकट्ठी हो गई।