एक-दूसरे पर लोग फेंक रहे पत्थर, पुलिस ने मूंदी आंखे

9/10/2018 6:22:15 PM

भोपाल : एक ओर कांग्रेस ने भारत बंद का आह्नान किया है। वहीं दूसरी तरफ पांढुर्णा का प्रसिद्ध गोटमार मेला सोमवार से शुरू हो गया है। मेले में लगातार पत्थर बरसाए जा रहे है, अब तक 32 लोग घायल हो चुके है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पत्थरबाज़ी और लोगों के घायल होने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासन की रोक के बावजूद ग्रामीणों ने इस पारंपरिक मेले का आयोजन किया है।

मेला स्थल पर पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और पूरी व्यवस्था के लिए करीब 1000 पुलिस पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ये त्योहार महाराष्ट्रीयन परिवारों में मनाया जाता है। इस मेले में दो गांव के लोग एक दूसरे पर गोफन से पत्थरों की बरसात करते हैं। मराठी में पत्थर को गोटा कहा जाता है, इसलिए इसका नाम गोटमार मेला रखा गया है। 
 

suman

This news is suman