लग्जरी गाड़ी, सोने चांदी के गहनें, करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला नगर निगम का अंकाउटेंट

10/28/2021 1:44:53 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में नगर निगम के लेखा विभाग में पदस्थ राज कुमार सालवी पर EOW विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम के लेखा विभाग में पदस्थ राज कुमार सालवी के अम्बिकापुरी स्थित मकान पर छापामारे की गई। इस दौरान तीन प्लॉट और सीता कालोनी में एक फ्लैट के दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा घर में लक्जरी कार और अन्य बैंक खातों की जानकारी भी मिली है। तीन अन्य ठिकानों पर भी करवाई जारी है।

दरअसल, ईओडब्ल्यू को निगम के लेखा विभाग के बाबू की आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें लगातार मिल रही थी। राजकुमार सालवी सन 1997 से नगर निगम की लेखा विभाग में पदस्थ है। कार्रवाई में सोने-चांदी के आभूषण सहित 1 करोड़ से अधिक की संम्पति के कागजात बरामद हुए हैं। बता दें कि 2016 में राजकुमार को स्थाई कर्मी के रूप में पद दिया गया था।

meena

This news is Content Writer meena