डामर घोटाले की जांच करने PWD अॉफिस पहुंची EOW की टीम,अधिकारियों में हड़कंप

12/6/2018 5:56:11 PM

डिंडोरी: प्रदेश के डिंडौरी जिले में आज ईओडब्ल्यू की टीम ने पीडब्ल्यूडी विभाग में छापा मारा। टीम के पहुंचते ही विभाग में हंगामा मच गया। अॉफिस के सभी कर्मचारी इधर उधर भागने लगे।  जानकारी के अनुसार वर्ष 2007-08 में 35 लाख रुपए का डामर का घोटाला किया गया था। इस मामले में दो तत्कालीन अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। 

बता दें कि, पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा वर्ष 2007-08 में 35 लाख रुपए की सड़क का निर्माण किया गया था। इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले डामर में घोटाला किया गया था। इसके बाद 2009 में ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यहां भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए ईओडब्ल्यू को तीन साल से चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लेकिन करप्शन के बारे में कोई सहयोग ईओडब्लू को नहीं दिया जा रहा था। इन्हीं जरूरी दस्तावेजों को लेने जबलपूर ईओडब्ल्यू की टीम डिंडोरी पीडब्ल्यूडी अॉफिस पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला है कि, सड़क निर्माण में कुल 35 लाख का घोटाला हुआ है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar