प्रवीण कुमारी कन्या विद्यालय में महारानी की प्रतिमा स्थापित, पुष्पराज ने किया अनावरण

2/1/2019 11:30:29 AM

रीवा: राजघराने की स्वर्गिय महारानी प्रवीण कुमारी की शासकीय प्रतिमा प्रवीण कुमारी कन्या विद्यालय मे लगाकर राज घराने का सम्मान बढाया। प्रतिमा का अनवरण उनके पुत्र महाराज पुष्पराज सिंह ने किया जो कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होने अपने उद्बोधन मे रॉयल राजपूत संगठन को धन्यवाद दिया क्योंकि उनकी सक्रियता के चलते प्रतिमा स्थापित हुई।



महराज पुष्पराज सिंह ने कहा कि विगत 10 वर्षो से महाराजा स्वर्गीय मार्तण्ड सिंह जूदेव की प्रतिमा स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे है। लेकिन लेडीज फर्स्ट होने के नाते महारानी प्रतिमा पहले स्थापित हो गई। महारानी प्रवीण कुमारी का संगीत व कला से बहुत प्रेम था। महाराज व्यन्कट रमन सिंह द्वारा विंध्य मे पहली पाठशाला महारानी प्रवीण कुमारी के नाम से खुलवाई गई थी। ताकि लड़किया पढ़ सके और जमाने के साथ चल सके। 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR