प्रदेश के हर जिले में होंगा ''आनंद ग्राम', होगा ये फायदा

8/28/2018 5:39:26 PM

भोपाल : मध्य प्रदेश में अब हर जिले में एक आनंद ग्राम बनाया जाएगा। राज्य आनंद संस्थान ऐसे गांव को चिन्हित कर रहा है, जहां क्राइम ग्राफ बहुत ज्यादा है। इस मुहिम के लिए प्रदेश के हर जिले से एक गांव को चुना जाएगा।  इसकी शुरूआत राजधानी भोपाल से की जा रही है। बैरसिया के लालारिया गांव में आनंद संस्थान पहला कार्यक्रम आयोजित करेगा। आनंद संस्थान 44 हिस्ट्रीशीटर की एक कार्यशाला आयोजित करने जा रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में एक आनंद ग्राम बनाया जाएगा। जहां लोगों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए जागरुक किया जाएगा। बैरसिया के लालारिया गांव में क्राइम ग्राफ अन्य गांवों की अपेक्षा ज्यादा है। आनंद संस्थान के वॉलियंटर इन ग्रामों में जाकर लोगों में एक नई चेतना पैदा करेंगे। जिससे लोगों का रुझान आपराधिक गतिविधियों से हट कर अच्छे कामों की ओर रहे। इस काम में संस्थान के अफसर भी लोगों की मदद करेंगे।

इस शृंखला में गांवों के स्कूलों में बच्चों के लिए आनंद सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं,  14 से 21 जनवरी तक हर साल आनंद उत्सव सरकार द्वारा मनाया जाता है। इसके अलावा आनंद ग्राम क्लब का भी गठन किया जाएगा। जिसके तहत समय समय पर गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

suman

This news is suman