दिग्विजय सिंह का इतिहास सभी को पता-सारंग, लाड़ली बहनों को 1500 रुपए महीना मिलेगा, कांग्रेस फिक्र ना करे 3 हजार भी देगें

Wednesday, Nov 12, 2025-04:08 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान):  बिहार चुनाव पर एक्जिट पोल को लेकर दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेताओं के बयान पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पलटवार किया है। सारंग ने कहा है कि कांग्रेस नेता जानते हैं कि एक्जिट पोल सही है और बिहार चुनाव के परिणाम एनडीए के पक्ष में आएंगे...बिहार में प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी...लेकिन फिर भी सवाल उठा रहे हैं।

सारंग ने कहा कि अगर चुनाव मैनिपुलेशन से होते तो क्या राहुल गांधी दो-दो सीटों से मैनिपुलेट कर के जीते है। क्या उनकी दीदी प्रियंका गांधी लोकसभा में मैनिपुलेशन से पहुंची।  दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता यथार्थ भूल रहे हैं, जनता से उनका कोई जुड़ाव नहीं है, हर जगह कांग्रेस की बद से बदतर स्थिति हो रही है...कांग्रेस नेता फ्रस्ट्रेशन में इस प्रकार के बयान दे रहे हैं, सही मायने में बिहार में एक्जिट पोल सही साबित होंगे।

RSS पर दिए बयान को लेकर दिग्विजय पर साधा निशाना

वहीं सारंग ने संघ पर दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह  बिना तथ्यों के बात करते हैं, 10 जनपथ पर अपनी इज्जत बनाने के लिए अनर्गल आरोप लगाते हैं। आरएसएस ने देश के लिए जो किया वो सभी के सामने है, बिना तथ्यों के केवल मीडिया में सुर्खियों में बने रहने के लिये आरोप लगाना उचित नहीं।

दिग्विजय सिंह का इतिहास सभी को पता है,

मंत्री सारंग ने कहा कि आतंकियों को संरक्षण देने, ज़ाकिर नाइक के मंच पर उनका महिमा मंडन करने और पाकिस्तान परस्ती की बात करने वाले दिग्विजय सिंह देश को तोड़ने की ही बात करेंगे।

जनजातीय गौरव वर्ष पर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया

सारंग ने कहा कि  कांग्रेस ने हर समय आदिवासी वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में उपयोग किया...कांग्रेस ने आदिवासी वर्ग का भला नहीं किया, अगर वो आदिवासी वर्ग के उत्थान पर विचार करती तो सरकार में रहते हुए उनके लिए योजना लेकर आते..कांग्रेस ने आदिवासियों को नीचे रखने की कोशिश की, कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का विरोध किया...

सारंग ने कहा कि  अगर कांग्रेस आदिवासी वर्ग का हित चाहती तो द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करते...केवल वर्ग विशेष की बात करना और चुनाव में लाभ लेना कांग्रेस की रीति नीति है...भाजपा हर समय आदिवासी वर्ग के उत्थान और उन्नयन के लिए कार्य करती है...आदिवासी महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का काम भाजपा सरकार ने किया... कांग्रेस ने केवल नेहरू परिवार को महिमामंडित किया..

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा पर बोले मंत्री सारंग

बागेश्वर धाम सरकार की सनातन एकता पदयात्रा पर सारंग ने कहा कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की यात्रा में अलग तरह का उत्साह है...सनातन के परचम को लहराने और जाति विभेद को समाप्त करने के उद्देश्य से निकली यात्रा बहुत सफल हो रही है...लाखों की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं, उन्हें सफल यात्रा के लिए हार्दिक बधाई...

लाड़ली बहनो को 1500 रुपए देने पर मंत्री सारंग का बयान

लाड़ली बहनों को अब 1500 रुपए महीना मिलेगा, क्योंकि भाजपा जो कहती है वो करती है..मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि  कांग्रेस फिक्र ना करे, बहनों को 3 हजार भी मिलेंगे, भाजपा सरकार ने अपने वादे को पूरा किया है...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News