NIA ने PFI के कार्यकर्ताओं को किया था गिरफ्तार, PFI के आयोजनों में शामिल होने के मिले सबूत

Monday, Oct 03, 2022-06:12 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): पिछले दिनों देशभर में NIA ने PFI के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। साथ ही कइयों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही इंदौर से भी कई PFI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। जिसमें से कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। इन 7 लोगों ने 5 राज्यों में हुए PFI के आयोजनों में शामिल होने के सबूत मिले हैं। इसके साथ ही कई और सबूतों की जांच चल रही है।

हिरासत में PFI के 7 कार्यकर्ता 

पिछले दिनों इंदौर से 2 बार की कार्रवाई में NIA ने कई PFI के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। उसमें से 7 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इंदौर के इंटेलिजेंस के प्रमुख रजत सकलेचा ने बताया कि पिछले दिनों एनआईए, मध्य प्रदेश एटीएस और इंदौर कमिश्नर पुलिस द्वारा 7 कार्यकर्ताओं पर प्रतिबंधात्मक इनके केरल, बिहार राजस्थान, महाराष्ट्र और झारखंड राज्य में पीएफआई के आयोजनक में शामिल हुए थे। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि PFI के अलग-अलग राज्यों में जो आयोजन होते थे उसमें इनका जाना पाया गया है, ऐसे सबूत मिले हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News