EVM हैकर की चाल हुई बेकार, कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

12/6/2018 4:29:57 PM

ग्वालियर: प्रदेश में ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच ग्वालियर में एक हैकर पकड़ा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी रमेश दुबे की शिकायत पर पुलिस ने इस हैकर को पकड़ा है। इसने रमेश दुबे को ईवीएम हैक करने का झांसा दिया था। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैकर का नाम अभय जोशी है। रमेश से बातचीत के दौरान इसने खुद को आईआईटी पासआउट और बेंगलूरू का रहने वाला बताया है। 

पुलिस के द्वारा पकड़े जाने पर हैकर ने बताया कि, ईवीएम हैक करना उसके लिए चुटकियों का काम है। उसने भिंड के कांग्रेस प्रत्याशी को इस बात का झांसा दिया था कि, वह एक चिप से ही ईवीएम हैक कर सकता है। जब मतगणना प्रारंभ होगी तो परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने लगेगा। हैकर के इस झांसे के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रमेश दुबे ने इसे ग्वालियर बुला लिया। हैकर ईवीएम को हैक करने के बदले में रमेश से ढाई लाख रुपए मांग रहा था। जिसके बाद रमेश दुबे ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और पुलिस ने अभय दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि वह सिर्फ 12वीं पास है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar