करोड़ों का आसामी निकला पूर्व पंचायत सचिव, इंदौर और भोपाल में प्रॉपर्टी, फ्लैट, गाड़ियां और सोने चांदी के गहनें...

5/31/2022 3:39:46 PM

मंदसौर(प्रीत शर्मा): पूर्व पंचायत सचिव और पंचायत सचिव संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा के चार ठिकानों पर अल सुबह ईओडब्ल्यू ने छापेमारी की है। कार्यवाही में पूर्व पंचायत सचिव की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। आरोपी के इंदौर और भोपाल में मकान भी होना सामने आए है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की आरोपी ने किस हद तक भ्रष्टाचार किया हुआ था। ईओडब्ल्यू की कई टीम इस कार्यवाही में शामिल है। विभाग के एसपी दिलीप सोनी भी कार्यवाही पर नजर बनाए हुए है।



दो करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा
पंचायत सचिव संगठन का प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व पंचायत सचिव करोड़ो का आसामी निकला है। मंगलवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी के मंदसौर स्थित मुख्य आवास सहित भोपाल, इंदौर और मंदसौर के गुराडिया में स्थित पैतृक घर पर छापा मारा। यहां विभाग की कई टीमों ने आरोपी दिनेश शर्मा की अवैध संपत्ति का खुलासा किया।



कार्यवाही के दौरान ईओडब्ल्यू ने जानकारी देते हुए बताया की, आरोपी दिनेश शर्मा को शासकीय सेवा और कृषि से 38 लाख रुपयो की आय होना थी। लेकिन उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 61 लाख 42 हजार की निकली। इस तरह पूर्व पंचायत सचिव की 2 करोड़ 23 लाख 42 हजार की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। आरोपी दिनेश शर्मा पर आधा दर्जन से अधिक मामले होने के चलते उसे वर्ष 2020 में पंचायत सचिव से बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद इस पर जिला बदर की कार्यवाही भी की जा चुकी है। 

यह निकला संपत्ति में...
- इंदौर के करोल बाग में साढ़े बारह - साढ़े बारह लाख के दो फ्लैट
- भोपाल के हर्षवर्धन नगर में 40 लाख का 3 मंजिला मकान
- मंदसौर के दलौदा में 75 लाख का तीन मंजिला मकान
- ग्राम गुराडिया लालमुहा में 25 बीघा पैतृक जमीन
- विभिन्न जगहों पर 95 लाख की कृषि भूमि
- 5-5 लाख के दो प्लाट
- 12 लाख की टाटा सफारी के साथ 75 हजार के 2 दो पहिया वाहन
- साढ़े तीन लाख के सोने चांदी के आभूषण सहित 42 हजार की नगदी

meena

This news is Content Writer meena