आदिवासी नृत्य पर थिरके आबकारी मंत्री कवासी लखमा, लोगों ने तालियां बजाकर किया स्वागत

4/2/2022 3:57:37 PM

राजनादगांव (बसंत शर्मा): राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में उपचुनाव (Khairagarh by-election) के चुनाव प्रचार के सिलसिले में पहुंचे आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Excise Minister Kawasi Lakhma) का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। मौका पाकर मंत्री डांस करने लगे। यह देखने वाले भी हैरान रह गए और मंत्री को दिल खोलकर यू डांस करता देख और लोगों ने भी तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। मंत्री कवासी लखमा खैरागढ़ के गंडई इलाके में जब चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे तो यहां कांग्रेस (Congress) पार्टी के पक्ष में प्रचार करते हुए, लोक कलाकारों का एक दल लोगों को मनोरंजन कर रहा था। इसमें डांस कर रही लड़कियों को देखकर मंत्री खुद बीच में जा पहुंचे और उसके बाद अपने अंदाज में डांस करने लगे।

खैरागढ़ उपचुनाव में जीत हासिल करेगी कांग्रेस: कवासी लखमा

कलाकारों को छोड़कर सभी का ध्यान कवासी लखमा पर ही गया। खैरागढ़ में 12 अप्रैल को उप चुनाव के लिए वोट डाले जाने है। इसी को लेकर मंत्री कवासी लखमा (Minister Kawasi Lakhma) ने दावा किया कि कांग्रेस खैरागढ़ का चुनाव जीतने जा रही है। मंत्री लखमा ने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस ने उपचुनाव जीते हैं। इस चुनाव में भी कांग्रेस अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेश में काफी अच्छा काम कर रही है और यही वजह है कि लोग कांग्रेस पर ही भरोसा जताएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News