अवैध शराब पकड़ने आए आबकारी अफसर से हुई मारपीट, महिलाओं ने डंडों से पीटा

9/13/2019 1:35:48 PM

खरगौन: मध्य प्रदेश के खरगौन जिले के महेश्वर नगर में आबकारी पुलिस की पिटाई का एक मामला सामने आया है। दरअसल, आबकारी उपनिरीक्षक मोहनलाल भायल अवैध शराब की शिकायत मिलने पर वार्ड 8 में दबिश देने गए थे। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने उनकी पिटाई कर दी। इसके साथ ही वो पिटाई का वीडियो भी बना रहे थे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।



पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी की टीम भी थाने में महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाने पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित 7 लोगों पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि 12 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे वार्ड 8 में आबकारी उपनिरीक्षक मोहनलाल भायल अवैध शराब की शिकायत पर दबिश देने गए। इस दौरान कुछ महिलाओं और पुरुषों ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना में आबकारी निरीक्षक की सर्विस रिवाल्वर गुम गई है। पुलिस रिवाल्वर की तलाश में वार्ड नंबर 8 में पहुंची। टीम ने छापामार कार्रवाई भी शुरू कर दी है। बता दें महेश्वर में शराब पर प्रतिबंध है। ऐसे में यहां पर बड़े पैमाने पर अवैध रुप से सराब बेचे जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। गुुरुवार काे भी भायल जायसवाल के कर्मचारी परशुराम साठे के यहां अवैध शराब संग्रहण की सूचना पर दबिश देने गए थे। 


 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar