MP में चरम पर अपराध, BJP नेता की धारदार हथियार से हत्या

4/3/2019 3:25:37 PM

भोपाल: एमपी में अपराध चरम पर है। प्रदेश में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब रीवा में भाजपा नेता ज्ञान सिंह गहरवार की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से ही शहर में हड़कंप मच गया है।  वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घटना किस वजह से हुई कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपियों को पकड़ने पुलिस लगातार सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। घटनाक्रम के बाद एक बार फिर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। देशभर में आचार संहिता लगी हुई है, चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद है बावजूद इसके सरेआम नेता की हत्या कर दी गई।


हत्या के बाद आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार, रीवा के सेमरिया थाना की शाहपुर पुलिस चौकी के पास हिनौता रोड पर बीती रात बीजेपी नेता ज्ञान सिंह गहरवार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।  हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या किसने की और इसके पीछे क्या साजिश थी। अभी तक इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नही हो पाया है। वहीं घटनाक्रम के बाद पूरे शहर के लोगों में आक्रोश है और वे जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

suman

This news is suman