MP में चरम पर अपराध, फिर हुआ BJP नेता पर जानलेवा हमला

3/9/2019 11:52:13 AM

भोपाल: प्रदेश में सत्ता के परिवर्तित होते ही एक के बाद भाजपा नेताओं पर हमले के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला नरसिंहपुर से सामने आया है। जहां बीती रात भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। घायल शर्मा को आनन-फानन में अस्पताल भर्ती करवाया गया है, जहां से उन्हें नरसिंगपुर रैफर किया गया है। घटना के बाद से ही जिले में बवाल मच गया है। भाजपा में जमकर आक्रोश व्याप्त हो गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है, हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं कारण भी सामने नही आया है कि किस वजह से भाजपा नेता पर यूं हमला किया गया।

 

शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे जिला उपाध्यक्ष
जानकारी के अनुसार,नरसिंहपुर के बीजेपी जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा शुक्रवार की देर रात अपनी बाइक से किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी तेंदूखेड़ा के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उनपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनके पीठ और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें तेंदूखेड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
 


सांसद राव उदय प्रताप सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, पूर्व जनपद सदस्य राजीव अग्रवाल घायल विष्णु शर्मा से मिलने पहुंचे। घटना के विरोध में शनिवार सुबह तेंदूखेड़ा के सभी व्यापारियों ने दुकानें और साप्ताहिक हाट बाजार बंद कर शांतिपूर्ण तरीके से अधिकारियों को ज्ञापन सौपा। उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर के व्यापारी और भाजपा नेता भी वहां उपस्थित रहे। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

 

suman

This news is suman