किसानों की परेशानियों के आगे नाकाम कर्जमाफी, एक और अन्नदाता ने गंवाई जान

2/2/2019 10:46:04 AM

इंदौर: मध्यप्रदेश में कर्जमाफी भी किसानों की परेशानियों के आगे नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश में अन्नदाता की आत्महत्या का सिलसिला अब भी जारी है। फसल खराब होने से परेशान एक और किसान ने खुद को मौत के गले लगा लिया है।


 

मामला इंदौर का है। मृतक किसान बेटमा के आजन्दा ग्राम का निवासी था। फसल पाला पड़ने की वजह से खराब हो गई थी, जिसकी वजह से किसान परेशान चल रहा था। किसान ने को-ऑपरेटिव बैंक सहित अन्य बैंकों से पांच लाख रुपए का कर्ज भी लिया था। जिसके चलते उसने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

 

 

suman

This news is suman