अल्कोहल से बनाते थे सैनिटाइजर! फिर डेटोल,सैवलोन का स्टीकर लगाकर 10 गुना दामों में बेचते, ऐसे हुआ खुलासा

12/1/2021 2:37:54 PM

भोपाल : कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर देश विदेश में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाले सैनिटाइजर में काली कमाई का धंधा भी खूब फल फूल रहा है। रातीबड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलखेड़ा रोड पर नकली हैंड सैनिटाइजर बनाने वाली बड़ी फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्टरी से 780 लीटर नकली सैनिटाइजर बरामद किया है। इसे लोकल अल्कोहल से तैयार किया गया था। पुलिस ने फैक्टरी संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बाजार में सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ते ही इसे भी काली कमाई का साधन बना रहे हैं। रातीबड़ पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में स्वच्छ हरवल कंपनी द्वारा कलखेड़ा रोड पर बड़े पैमाने पर नकली हैंड सैनिटाइजर बनाया जा रहा है। पुलिस ने छापेमारी की तो इसमें सेवलोन, डैटोल जैसे ब्रांडेड कंपनी के स्टीकर लगे डिब्बों में नकली सैनिटाइजर भरा मिला। पुलिस ने मौके से 156 नग 5 लीटर की कैन में 780 लीटर नकली हैंड सैनिटाइजर बरामद किया।



मामले में फैक्टरी संचालक अक्षय शर्मा, पुलिस बोगदा ऐशबाग निवासी फाइज आलम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बताया कि वे लंबे समय से यह धंधा चला रहे थे। लेकिन कोरोना लहर थमते ही धंधा मंदा पड़ गया अब फिर से तीसरी लहर की आशंका बढ़ी है तो नकली हैंड सैनिटाइजर बनाने का काम शुरू कर दिया। आरोपियों ने बताया कि वे 200 से 250 रुपए के नकली सैनिटाइजर को ब्रांडेड हैंड सैनिटाइजर का स्टीकर लगाकर 2000 से 2500 रुपए में बेचते हैं।

meena

This news is Content Writer meena