कांग्रेस में फिर परिवारवाद, सागर में महापौर प्रत्याशी के लिए पूर्व विधायत की पत्नी को दिया टिकट

6/10/2022 12:51:37 PM

सागर(देवेंद्र कश्यप): पंचायत और नगर निगम चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद न करने का दावा कर रही है लेकिन इन चुनावों में एक बार फिर परिवारवाद देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के 15 नगर निगमों में चुनाव लड़ने के लिए अपने महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इनमें से सागर नगर निगम के लिए सागर की देवरी विधानसभा से कांग्रेस से विधायक रहे सुनील जैन की पत्नी निधि जैन को महापौर प्रत्याशी घोषित किया गया है।

आज भाजपा जिस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरती नजर आती है उसी मुद्दे को धत्ता बताते हुए कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी निधि जैन को सागर के नगर निगम में महापौर प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। अब आगे देखा जा सकता है कि परिवारवाद के मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस को कितना घेर पाती है।

meena

This news is Content Writer meena