मेरी बेटी को मारकर लटका दिया दरिंदे दामाद ने...परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप , कहा- पैसों के लिए बनाता था दबाव

9/10/2022 6:42:06 PM

दंतेवाड़ा(पुष्पेंद्र सिंह): दंतेवाड़ा जेल परिसर से बड़ी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जेल प्रहरी विजय बंजारे की पत्नी नीलम बंजारे का घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद पति विजय ने खुद अपने ससुर को उसकी मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि दंरिंदे दामाद ने बेटी को बुरी तरह से पीटा फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया। वह बेहद लालची किस्म का व्यक्ति है। कार खरीदी तो उसके लिए भी पैसा मांगा था। एक लाख रुपए उसे दिए। बेटी को हर रोज पीटता था। इस बात की शिकायत उसके पिता(समधी) से भी की तो वह भी अपने बेटे के पक्ष में ही रहा।

जानकारी के मुताबिक, जहांगीर सेमरा के रहने वाले मदन लाल खुंटे ने 2013 में अपनी अपनी बेटी की शादी जेल प्रहरी विजय बंजारे से की थी। शादी के बाद से ही बेटी दामाद की प्रताडऩा झेल रही है। शादी के बाद से कभी स्थितियां नहीं सुधरी, इस आशा में ही रहे कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हालात दिन पर दिन बिगड़ते गए आज बेटी को उसने मौत की नींद सुला दिया। मृतिका की बहन की बेटी ने कहा मौसी का कोई अंग ऐसा नहीं है जहां चाटों के निशान न हो। इंटर्नलपार्ट तक जख्मी है। मौसा ने मार कर लटका दिया है। तीन दिन से मौसी का फोन नंबर बंद आ रहा है। बेशर्मी भी देखो मार दिया और फोन कर बता रहे हैं कि उसने फांसी लगा ली है। इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस गहराई से मामले की जांच करने में लगी हुई है। पुलिस का कहना प्रथम दृष्ट्या हैंगिंग का मामला है। शरीर पर चोटों के निशान प्रतीत हो रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो जाएगा।

पति- पत्नी और वो भी वजह

मृतिका की बहन की बेटी प्रयंका अजय का आरोप है कि विजय बंजारे के पत्नी के आलावा भी शहर में रहने वाली किसी महिला से सबंध है। उसकी फोटो और वीडियो उसके मोबाइल में हैं। उसको घर में लाने के  लिए ही नीलम बंजारे को रास्ते से हटाया है। दरिंदगी की हदें तो सारी हदें पार पहले ही कर दी थी। एक यही करम बचा था तो उसे भी पूरा कर दिया था। इस बात को लेकर भी नीलम ने जब भी आवाज उठाई तो उसे बुरी तरह से पीटा गया। इतना ही नहीं यह सब कुछ नीलम अपनी बहनों को बताती थी। उसे किस तरह से यातनाएं पति दे रहा है। एक पत्नी अपने पति के खिलाफ कभी पुलिस में इस लिए नहीं गई कि परिवार बिखर जाएगा। लेकिन इस बहशी ने उन दो मासूमों के बारे में भी नहीं सोचा। मौसी के एक बेटी और एक बेटा है।

पत्नी की मौत पर क्या बोला विजय

मृतिका नीलम बंजारे की मौत पर विजय मारपीट की बात से इंकार कर रहा है। उसने कहा रोज की तरह वह ड्यूटी करने के लिए गया था। करीब 10 बजे वह ड्यूटी गया। दो बजे दोपहर में लौट कर आया तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूलती मिली। वही दहेज को लेकर प्राताडि़त करने की बात से भी इंकार कर रहा है। उसने ये तो कबूला  कि ससुर से पैसा लिया था कार खरीदी। उनका पैसा वापस कर दिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल परिसर स्थित जेल प्रहरी के घर की पत्नी ने आत्म हत्या कर ली है। शव फंदे से पुलिस ने उतारा है। परिजन आज पहुंच गए है पोस्टमार्टम हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

meena

This news is Content Writer meena