लॉकडाउन के कारण राजस्थान में फंसा परिवार, अकेली नेत्रहीन महिला के साथ दुष्कर्म

4/18/2020 11:58:51 AM

भोपाल: जहां एक ओर सारा देश लॉकडाउन के कारण घरों में बंद है, वही अपराधी प्रवृति के लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी में एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नेत्रहीन महिला का उसी के घर में घुस कर रेप किया गया। घटना की जानकारी देते हुए भोपाल पुलिस ने बताया कि शाहपुरा इलाके में एक अंजान व्यक्ति ने 53 साल की नेत्रहीन महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला घर पर अकेली थी और उसका परिवार लॉकडाउन के चलते राजस्‍थान में फंस गया है।



भोपाल की रहने वाली नेत्रहीन महिला का पति 23 मार्च को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राजस्थान गया था और लॉकडाउन के चलते वहीं फंस गया। वह शुक्रवार को घर पर सो रही थी इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और उसके कमरे में आकर मारपीट कर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी सुबह उसके घर में बालकनी से अंदर घुसा जिसके चलते उसे पता नहीं चल सका कि कोई आया है। आरोपी सीधे उसके कमरे में घुसा कि वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना के बाद मामले की जांच कर रहे एएसपी संजय साहू ने कहा कि फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ओर जांच की जा रही है। 

मामले पर क्षेत्र के एएसपी संजय साहू ने कहा लॉकडाउन होने के चलते सड़के सुनसान थीं और आस-पास के लोग भी अपने घरों में थे। जिसके चलते किसी को भी वारदात का पता नहीं चला और आरोपी को घर में घुसते किसी ने नहीं देखा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस घटना को किसी जान पहचान वाले ने अंजाम दिया है क्योंकि कोई अपना ही होगा जिसे महिला के घर में अकेले होनी की जानकारी थी। फिलहाल महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

meena

This news is Edited By meena