मशहूर शायर व गीतकार अखलाक सागरी का निधन

12/22/2018 4:55:29 PM

सागर: मशहूर शायर और गीतकार अखलाक सागरी का शनिवार को निधन हो गया। अखलाक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने सागर में शुक्रवारी वार्ड स्थित अपने निजनिवास में अंतिम सांसें लीं। वे 88 वर्ष के थे। 30 जनवरी 1930 में जन्मे स्वर्गीय सागरी का पिछले 70 सालों से हिंदी-उर्दू साहित्य में योगदान रहा है।  
 
PunjabKesari
 
बता दें कि पिछले 70 सालों से हिंदी-उर्दू साहित्य में अखलाक शायरी व गीत लिखते थे। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर अक्सर उनकी गजल आती रहती हैं। फ़िल्म बेवफा सनम के हिट गाने 'इश्क में हम क्या बताएं, किस कदर चोट खाये हुए हैं' से उन्हें काफी चर्चा मिली थी। उन्होंने बेवफा सनम के अलावा 'आजा मेरी जान, अफसाना और ये इश्क-इश्क है' आदि में गाने लिखे हैं। स्वर्गीय अखलाक सागरी के दो पुत्र हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News