Punjab Kesari MP ads

SDM की गाड़ी ने किसान को कुचला, पेट फटने से आंतें बाहर आई, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Monday, Jul 20, 2026-11:07 PM (IST)

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राजगढ़ ब्यावरा हाईवे पर एसडीएम लिखी बोलेरो गाड़ी से कुचलने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि किसान का पेट फट गया और आंतें बाहर आ गई। मृतक का एक पैर टूटकर पेट पर आ गया। जिसने भी इस भंयकर दृश्य को देखा वो सिहर उठा। हादसे के बाद चालक बोलेरो समेत फरार हो गया। 

 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, बांसखेड़ी निवासी 28 वर्षीय किसान मांगीलाल तंवर बाइक पर मक्का की फसल के लिए कीटनाशक दवा खरीदकर लौट रहा था। जहां लक्ष्मणपुरा जोड के पास एसडीएम लिखी बोलरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन चालक जिसपर एसडीएम लिखा था वो गाड़ी लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वहीं  घटनास्थल पर मौजूद लोगों और मृतक के परिजनों का दावा है कि बोलेरो कार के आगे 'एसडीएम' लिखा था। इसके बाद वे ब्यावरा टोल प्लाजा पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसमें वहीं बोलेरो दिखाई दी, जिस पर आगे 'एसडीएम' लिखा था। परिजनों ने संबंधित वाहन की तस्वीर भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। उधर, पुलिस को घटनास्थल से बोलेरो की टूटी हुई हेडलाइट और नंबर प्लेट का हिस्सा भी मिला है। पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News