किसान की लहलहाती फसल में लग गई आग, जलकर हुई खाक

3/18/2021 7:21:26 PM

लखनादौन(पवन डेहरिया): एक बार फिर किसान की मेहनत पर कुदरत की आग लग गई, और फसल पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन की, जहां पर किसान की लहलहाती फसल में आग लग गई, जिसके चलते उसकी पूरी फसल जलकर बर्बाद हो गई।



ये खबर इस वजह से भी पीड़ा दाई और दुखदाई है। क्योंकि देश जिस संकट काल से गुजर रहा है। लड़ रहा है, इसी फसल इसी अनाज का भरोसा है। सिवनी जिले के लखनादौन विधानसभा के धूमा थाना क्षेत्र की ये घटना। हम आपको बता कि दें एमपी के सिवनी जिले के लखनादौन  विधानसभा के धूमा थाना अन्तर्गत मोहगांव निवासी के इन किसानों के खेतों पर आग लगी। नारायण पिता नन्हे लाल साहू व महादेव पिता गोविंद साहू, विजय पिता मुरारी लाल साहू, बच्चु लाल यादव, विराजो पति गोविंद साहू, संतोष पिता गोविंद साहू की लगभग 15 एकड़ खेत की गेंहू की आई हुई फ़सल पुर्ण रूप से जलकर खाक हो गई हैं। जिसमें आगजनी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। जिसकी अनुमानित फसल में 400/ 500 कुंटल गेहूं की फसल, जलकर खाक हो गई है। जिसे ग्रामीणों नगर परिषद लखनादौन का फ़ायर ब्रिग्रेड धूमा पुलिस के संयुक्त प्रयास से व मुश्किल से काबू पाया गया।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari