कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

6/14/2018 12:21:42 PM

दतिया: पचोखरा गांव में एक किसान ने कर्ज के बोझ तले दबने से खुद को मौत के गले लगा लिया। 7 बेटियों के किसान पिता ने अपने खेत पर करंट की तार पकड़कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार किसान ने बेटियों की शादी करने के लिए गांव के लोगों से 7-8 लाख रुपए  कर्ज लिया था। अभी चार बेटियां उसके साथ घर में रहती हैं। इनमें से दो शादी लायक हो चली हैं। इन दोनों बेटियों की शादी वह कैसे करेगा, इसकी चिंता में वह डूबा रहता था।

मृतक की पत्नी रामरती ने  बताया कि  42 वर्षीय लालाराम जाटव,सुबह 6 बजे घर के सामने खेत पर बने कुएं पर चला गया था। किसान की छोटी बेटी घर से बाहर निकली तो उसने देखा कि उसके पिता करंट के तार से चिपककर छटपटा रहे हैं। यह देखकर उसने शोर मचाकर परिजन को बुलाया। लालाराम को भाई राधेश्याम  और आसपास के लोग उठाकर अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। 

suman

This news is suman