बारिश से मुरझाए किसानों के चहरे, फसलें खराब होने की कगार पर

9/8/2018 11:52:19 AM

छतरपुर : बीते 2 दिनो से हो रही लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। एक दर्जन से अधिक गांव का जनपद मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। जानकारी के अनुसार बमनी से निकली श्यामरी नदी में सैलाब आने से बमनी, सूरजपुराखुर्द, सूरजपुराकला, कलोथर, भरवानी, रानीखेरा, टपरियन, पगरासपुरा, मौनपुरा, जसगुवांकला सहित आसपास के गांव के लोगों का बड़ामलहरा से संपर्क टूट गया है। लोग बड़ामलहरा तक नहीं आ पा रहे हैं।

अंचल में सुक्कू, श्यामरी, काठन, धसान नदियों में भी तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। इससे आसपास के लोगों में भय पैदा होने लगा है। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। भारी बारिश के कारण अब किसानो को चिंगा होने लगी है, क्योंकि उड़द और तिल की फसल खराब होने की कगार पर है। बीते तीन बर्षों से सोयाबीन की फसल खराब हो जाने के कारण इस बार अधिकांश किसानो ने उड़द एवं तिल की बोनी की है जो अतिवृ्रष्टि की भेट चढ़ सकती है।

 

suman

This news is suman