नरवाई में लगाई आग में किसान जिंदा झुलसा, मौत

5/1/2019 2:37:35 PM

दमोह: जिले में खेत में लगाई आग में एक किसान के जिंदा जल जाने से सनसनी फेल गई। घटना मगरोंन थाना क्षेत्र के रुसन्दो गांव की है। किसान ने खेत में आग नरवाई जलाने के लिए लगाई थी।


जानकारी के अनुसार, जिले के मगरोंन थाना क्षेत्र के रुसन्दो गांव में किसान सन्तु अहिरवार खेत में नरवाई जलाने गया था, तभी आग ने विकराल रूप ले लिया और किसान खेत में चारों तरफ आग से घिर और उसमें जिंदा जल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक किसान आग की भेंट चढ़ चुका था। हालांकि शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना संबंधी जांच शुरु कर दी है।

 

 

 

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR