प्रदेश में किसानों का सम्मान हो रहा है,जो कांग्रेस को नहीं पच रहा- नरेंद्र तोमर

9/17/2018 12:24:41 PM

ग्वालियर  : भाजपा किसाना मोर्चा द्वारा मृगनयनी गार्डन में आयोजित बलराम जयंती समारोह में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में खेती लाभ का सौदा बनता जा रहा है। किसानों को समर्थन मूल्य जहां देशभर में 1733 रुपए मिलता है। वहीं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2000 रुपए का समर्थन मूल्य गेंहू पर किसानों दिया जा रहा है। प्रदेश लगातार पांच बार से कृषि कर्मण अवॉर्ड जीत रहा है। देशभर में मध्यप्रदेश के किसानों का सम्मान हो रहा है जो कि कांग्रेस को नहीं पच रहा है। इस मौके पर किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहाकि नवंबर माह में चुनाव हैं, चुनाव आते ही कांग्रेस के नेताओं के फोटो, टीवी और अखबारों में दिखने लगे हैं। कांग्रेस के नेता चुनाव के दौरान किसानों के पास आकर कहेंगे कि हमारी सरकार आएगी तो हम किसानों के हितों के लिए कार्य करेंगे। लेकिन जब कांग्रेसी नेता किसानों के पास आएं तो किसान उनसे पूछें कि 2014 के पहले केन्द्र में आपकी सरकार थी तब आपने क्या किया। शिवराज सिंह के पहले प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार थी तब उन्होंने क्या किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसानों का विकास रोकना चाहती है। 
 

suman

This news is suman