टांसपोर्टर्स की हड़ताल के चलते किसान परेशान

7/26/2018 10:01:01 AM

नसरुल्लागंज : सीएम के विधानसभा क्षेत्र में किसानों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ऐसा ही एक मामला कृषि उपज मंडी नसरुल्लागंज में देखने को मिला। जहां मूंग फसल तुराई में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट की हड़ताल का असर नसरुल्लागंज मंडी में भी देखने को मिला। जहां पर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था ठप होने से मूंग फसल बेचने आए किसान करीब 8-10 दिनों से परेशान नजर आ रहा है। मंडी में मूंग खरीदी का काम ठप पड़ा हुआ है। वहीं लोगों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट की हड़ताल के चलते मंडी में व्यापारियों की ओर से माल नहीं खरीदा जा रहा है। जिसके चलते किसानों को मंडी में बैठकर अनिश्चितकालीन चल रही ट्रांसपोर्ट हड़ताल के खत्म होने का इंतजार है।

तेज बारिश में किसानों को अपनी फसल खराब होने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं किसानों को लगता है कि प्रशासन की ओर से दी गई भावंतर योजना की समय अवधि कम है और अगर वह मंडी छोड़ कर चले जाते हैं तो उनकी फसल भावंतर में नहीं ली जा सकेगी। जिसके चलते गिरते पानी में भी किसान मंडी में ही अपनी ट्रॉली खड़ी कर रहने को मजबूर हैं।

 

 

 

rehan

This news is rehan