Punjab Kesari MP ads

बाजार में 30-40 रुपए मिलने वाला प्याज, मंडी में 2 रुपए किलो बेचने को मजबूर किसान, कांग्रेस बोलीं- भाजपा को नहीं अन्नदाता की चिंता

Wednesday, Nov 12, 2025-05:06 PM (IST)

भोपाल : एक तरफ खाद की कमी से जूझ रहा किसान दोहरी मार का शिकार हो रहा है। प्रदेश का अन्नदाता मंडियों में दो रुपए किलो प्याज बेचने को मजबूर है। इस पर कांग्रेस ने गहरी चिंता व्यक्त की है और सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में किसान की हालत खराब है। किसान खून के आंसू रो रहे हैं।

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। इसलिए उन्हें औने पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज एक्स पर बुधवार को एक पोस्ट में कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों को अपने खून पसीने से तैयार फसलों को मामूली दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके साथ ही पार्टी ने रतलाम की एक कृषि मंडी में एक किसान द्वारा बेचे गये प्याज की रसीद को पोस्ट किया है। पार्टी का दावा है कि इस रसीद में दो क्विटंल प्याज का दाम 202 रुपए लगाया गया है।

पार्टी ने कहा 'मध्य प्रदेश में प्याज किसान खून के आंसू रो रहे हैं। यहां की मंडी में प्याज दो रुपए किलो बिक रहा है। किसान अपनी फसल औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। उन्हें फसल का दाम नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन उन्हें बर्बाद कर छोड़ा है।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News