MP में किसानों के कर्जमाफी की तारीख बढ़ी, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर

1/5/2019 3:21:34 PM

भोपाल: कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश  में किसानों के कर्जमाफी की तारीख बढ़ा दी है। नयी तारीख अब 12 दिसंबर 2018 कर दी गयी है। 1 अप्रैल 2007 से लेकर 12 दिसंबर 2018 तक का कर्ज़ माफ किया जा रहा है। भोपाल में कमलनाथ कैबिनेट की शनिवार हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। बैठक में कांग्रेस के वचन पत्र पर र्चचा की गयी। कैबिनेट ने फैसला लिया कि किसानों के कर्ज़ माफी की तारीख बढ़ायी जाए। अब ये तारीख 12 दिसंबर 2018 होगी। यानि 12 दिसंबर तक कर्ज लेने वाले किसानों को इसका लाभ मिलेगा। 


 

सरकार की इस घोषणा का प्रदेश के 55 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। कर्ज़माफ़ी में लघु और सीमांत किसानों को प्रमुखता दी जाएगी। ग्रामीण और राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिया गया कर्ज़ माफ किया जाएगा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस का प्रमुख चुनावी वादा किसानों की कर्ज़माफी का था। सत्ता में आते ही पार्टी ने इसका ऐलान भी कर दिया था। कमलनाथ ने सीएम पद की शपथ लेते ही सबसे पहले किसानों  के कर्ज़माफी की फाइल पर साइन किए थे।

 

 

suman

This news is suman