किसान आंदोलन: दिग्विजय का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- अंग्रेजी हुकूमत ने भी कभी ऐसा नहीं किया

9/27/2021 1:43:45 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): देश भर में किसान संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। इस बीच धरने के दौरान किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। दिग्विजय ने कहा है कि कृषि कानून बनाने से पहले किसानों की राय नहीं ली गई। अंग्रेजी हुकूमत में भी गांधी जी जब आंदोलन कर रहे थे उसमे अदालत में जा सकते थे। लेकिन कृषि कानून में अदालत में जाने का अधिकार छीन लिया गया है।



दिग्विजय ने कहा है कि जब किसानों की फसल आती है। तब विदेशों से आयात शुरू कर देते हैं। ये तीन कानून सिर्फ किसान विरोधी ही नहीं उपभोक्ता विरोधी भी हैं। दिग्विजय ने आगे कहा है कि किसान संगठन राजनीतिक दलों से परहेज न करें। किसान अपने आंदोलन में कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी को भी बुलाएं।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari