मुंगेली में किसानों ने खाद नहीं मिलने पर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, किया चक्काजाम

2/15/2022 2:31:21 PM

मुंगेली (नीलकमल सिंह): रबी की फसल के लिए यूरिया की किल्लत किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। किसान यूरिया खाद के लिए बाजार-हाट का चक्कर काट रहे हैं। तमाम तरह के विभागीय दावे के बाद भी किसानों को जरूरत के मुताबिक यूरिया नहीं मिल रही है। यही वजह है कि किसानों का रुख निजी संस्थानों की तरफ नजर आने लगा है। पिछले कई दिनों से किसान खाद यूरिया के लिए भटक रहे हैं।

सरकार के खिलाफ किसानों ने नारेबाजी की 

मुंगेली के पड़ाव चौक स्थित सुपर एजेंसी में आज किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। यहां दुकान में स्टॉक होने के बावजूद ऑनलाइन अपडेट नहीं होने से यूरिया खाद नहीं दिया जा रहा था। जिसके बाद नाराज किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश और दुकानदार द्वारा यूरिया खाद का विक्रय शुरू करने के बाद सड़क को क्लियर किया गया।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार लगातार किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक कर रही है। लेकिन किसान जो है वह रासायनिक खाद के लिए मशक्कत कर रहे हैं। जिसके लिए शासन प्रशासन को किसानों के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News