आज किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, CM मोहन एक क्लिक में खातों में डालेंगे राहत राशि, इन किसानों को मिलेगा लाभ

Saturday, Oct 18, 2025-02:06 PM (IST)

सीहोर (धर्मेंद्र राय) : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव धनतेरस पर किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। आज मुख्यमंत्री मोहन इछावर विधानसभा के बिलकिसगंज आएंगे। जहां किसानों के खाते में राहत राशि डालेंगे और विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे ।

मुख्यमंत्री धनतेरस पर किसानों के खाते में 118 करोड़ रूपये से अधिक की आर्थिक सहायता राशि अंतरित करेंगे। यह राहत राशि फसल नुकसानी से प्रभावित हुए किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इससे सीहोर जिले के 2,059,77 किसानों के खाते में 118 करोड़ रूपये से अधिक की आर्थिक सहायता राशि अंतरित करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News