आपसी विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, युवक की मौत

3/5/2022 6:36:03 PM

अनूपपुर(विनय शुक्ला): अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत आमाडांड में आपसी विवाद के चलते 1 युवक की मौत व एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विवाद की असली वजह की रामनगर पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल, बीती रात 24 वर्षीय राजा केवट और उसके पिता लालमन केवट पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें युवक की मौत हो गई पिता को बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर रामनगर पुलिस ने तीन आरोपियों, अंकित दुबेदी, शिवेंद्र मिश्रा, व विनय केवट को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल विवाद की असली वजह सामने नहीं आ पाई है।

meena

This news is Content Writer meena