Punjab Kesari MP ads

इंदौर के खजराना क्षेत्र में बच्ची की मौत का मामला, सौतेले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Saturday, Aug 31, 2024-12:07 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक तीन महीने की बच्ची की टंकी में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया था, यह पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया बच्ची के सौतेले पिता ने उसको टंकी में डूबाकर हत्या करने की बात सामने आई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के खजराना मंदिर का है।

PunjabKesari जहां एक परिवार तीन महीने की बच्ची को अस्पताल लेकर पहुँचा था बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत होने की कहानी बताई गई जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मर्ग क़ायम कर बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और पड़ोसियों के बयान लिए तो एक बात सामने आई कि बच्ची का सौतेला पिता कालू आदतन अपराधी है और शराब पीने की उसकी आदत है, उसकी पत्नी भी दूसरी है और उसने भी दूसरी शादी की है, जिस पर शक गहरा गया और पुलिस ने कालू को हिरासत में लिया।

PunjabKesariजिसके बाद उससे सख़्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने बताया कि शराब के नशे में उसने बच्ची को टंकी में डूबोकर मार दिया और वह पत्नी पर श़क भी करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कालू पर पूर्व में भी अपराध दर्ज हैं, वह लूट के मामले में गिरफ़्तार हो चुका है जब बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था तब वह भी सीना तान अस्पताल में मौजूद था और उसके चेहरे पर किसी प्रकार का कोई गम नहीं था पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News