दृष्टिहीन महिला के चेहरे पर केरोसिन डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

5/8/2019 11:14:03 AM

आलीराजपुरकोतवाली थाना क्षेत्र के गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने दृष्टिहीन महिला के चेहरे और सीने पर केरोसिन डालकर आग लगा दी गई। इससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सेजा निवासी अनिता पति दिलीप (28) ने बताया कि, उसकी शादी 9 साल पहले दिलीप से हुई थी। शादी के दो माह बाद ही आंखों में दर्द व सूजन आने लगी, जिसका इलाज बड़वानी, दाहोद, अहमदाबाद में करवाया, किंतु कोई फायदा नहीं हुआ। धीरे-धीरे दोनों आंखों की रोशनी चली गई।

ये है पूरा घटनाक्रम
पीड़िता अनिता ने बताया कि, वह घर का सामान्य काम खाना बनाना आदि तक कर लेती है। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा राजू (6), छोटा मनीष (4) और अरविंद (2) साल का है। रविवार रात वह घर पर थी। पति दिलीप सुबह कुएं में गिर गए थे, तो इलाज के लिए आलीराजपुर अस्पताल गए थे। पुलिस के अनुसार रात करीब 9 बजे ससुर जेमला, सांस, ननंद सूरबाई और अनिता ने साथ में खाना खाया। इसके बाद ससुर पीड़िता के बेटे राजेश व अरविंद को साथ लेकर खेत पर सोने चले गए। बाकी लोग घर में ही सो गए। रात करीब एक बजे अज्ञात व्यक्ति आया और महिला को उठाकर खाट से नीचे उतारा। इसके बाद चेहरे और सीने पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इस पर महिला चिल्लाई तो आवाज सुन ननंद सूरबाई और परिजन आए और पानी डालकर आग बुझाई। घटना में महिला का चेहरा और सीना झुलस गया। महिला का इलाज चल रहा है।

suman

This news is suman