MP News: कूनो नेशनल पार्क से फिर आई खुशखबरी, चीता गामिनी ने पांच शावकों को दिया जन्म...

3/10/2024 6:10:31 PM

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कूनो में चीतों की संख्या में इजाफा हुआ है। मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने ट्वीट कर जानकारी शेयर की है। आपको बता दें कि अब भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है।


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा हाई फाइव, कुनो! दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी, उम्र लगभग 5 वर्ष, ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। 

सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 हो गई है। सभी शावकों की सेहत अच्छी बताई जा रही है।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma