महिला आरक्षक से दुष्कर्म! शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाए, निजी फोटो-वीडियो भी बनाया; उड़े होश
Friday, Oct 02, 2026-12:49 PM (IST)
ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला आरक्षक के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि साथी आरक्षक ने शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाए गए। साथ ही निजी फोटो-वीडियो भी बनाया गया। लेकिन, अब साथी ने शादी से इंकार किया है। तो महिला ने संबंध बनाने से मना कर दिया गया। जिस पर आरोपी ने निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण किया गया है। हजीरा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी आरक्षक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हजीरा निवासी 41 वर्षीय महिला आरक्षक के पति की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली। वर्ष 2021 में इंदौर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान उसकी पहचान आरक्षक राकेश रायकवार से हुई। महिला का आरोप है कि राकेश ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए उससे शादी करने की इच्छा जताई और इसी भरोसे पर नवंबर 2021 में इंदौर के एक होटल में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद राकेश कई बार ग्वालियर स्थित उसके सरकारी क्वाटर्र पर आया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब उसने विवाह की तारीख तय करने को कहा तो आरोपी हर बार बात टाल देता था।
शिकायत के अनुसार 15 जून 2026 को आरोपी उसके क्वाटर्र पर आया। महिला ने शादी से पहले संबंध बनाने से इनकार किया तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि दोबारा शादी की बात करने पर आरोपी ने उसे और उसके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्तमान में उज्जैन जिले के बड़नगर में आरक्षक के पद पर पदस्थ बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

