शादी की झांसा देकर महिला वकील से दुष्कर्म, फेसबुक पर दोस्ती और फिर हुआ था प्यार

5/20/2023 6:52:55 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दिल्ली के एक युवक ने इंदौर की महिला वकील से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

दरअसल मामला परदेशीपुरा में रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि 1 साल पहले फेसबुक पर ध्रुव सिंह नामक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। महिला पेशे से वकील है। ध्रुव महिला से इंदौर में भी मिलने आया था। वही फ़ेसबुक की दोस्ती प्यार में बदल गई और युवक ने फिर पीड़िता को शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। घटना वाले दिन महिला के साथ मारपीट भी हुई थी। उसके बाद शादी से इंकार कर बदमाश इंदौर छोड़कर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

meena

This news is Content Writer meena