Women leader ने बीजेपी जिला अध्यक्ष पर लगाया छेड़खानी का आरोप, जिलाध्यक्ष ने सफाई में कहा-मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं

4/3/2022 4:48:37 PM

रायगढ़ (पुनीराम रजक): भाजपा जिलााध्य्क्ष (BJP District President) के ऊपर पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला कार्यकर्ता ने बीजेपी जिला अध्यक्ष (BJP District President) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार को जिला भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई देते हुए इस मामले को निराधार बताया है। जिलाध्यक्ष ने ये भी कहा है कि लगातार पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ कुछ लोग षड़यंत्र रच रहे हैं। जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है। इस मामले को प्रदेश भाजपा ने काफी गंभीरता से लिया है और जांच शुरु हो गई है।

दोनों पक्षों ने निष्पक्ष जांच की मांग की 

उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में दोषियों के नाम उजागर होंगे और उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इधर मामले में महिला मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सिटी कोतवाली पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि इस मामले में अब तक किसी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। दरअसल जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल (BJP District President Umesh Agarwal) के खिलाफ पार्टी की ही एक कार्यकर्ता ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला कार्यकर्ता ने पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से इसकी शिकायत की थी और अब सिटी कोतवाली में भी कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। हालांकि अब तक पीड़ित कार्यकर्ता मीडिया के सामने नहीं आई है।

बीजेपी नेताओं पर लगते रहे हैं महिला कार्यकर्ता से छेड़खानी की आरोप 

मामले में अब भाजपा रायगढ़ का सियासी पारा बेहद गर्म हो गया है। इस मामले को भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल (BJP District President Umesh Agarwal) ने षड़यंत्र करार देते हुए आरोप को बेबुनियाद कहा है। इसके साथ ही न्यायालय द्वारा आरोप सिद्ध होने पर राजनीति से सन्यास लेने का भी दावा कर दिया। रायगढ़ जिला भाजपा के पदाधिकारी पिछले एक सप्ताह से इस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम (Circle President Dnyaneshwar Singh Gautam) पर भी छेड़खानी का आरोप एक महिला ने लगाया था। जिसके बाद उन्होंने परेशान होकर पद से इस्तीफा दे दिया था। अब जिलाध्यक्ष के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायत आने से पार्टी में खलबली मच गई है। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh