जेल में भी भूला नहीं पाई पति की बेवफाई! जेल में ही साड़ी से फंदा लगाकर की आत्महत्या

2/28/2021 12:28:06 PM

रायसेन(नसीम अली): रायसेन जिला जेल में एक महिला कैदी ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला बेनी बाई जेल की बेरिक में बंद थी। महिला कैदी ने साड़ी से फांसी लगाई। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण अज्ञात है।

रायसेन की पठारी स्थित जिला जेल में महिला कैदी बेनिबाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला पर 20 फरवरी को बेगमगंज के पास पति के साथ मिलकर फर्जी लूट की कहानी गढ़ने का आरोप है। महिला पर बेगमगंज थाने में उक्त मामला दर्ज है। महिला उसी मामले में बंद थी। महिला को उसके पति ने ही गोली मारकर लूट की फर्जी कहानी रची थी।



घटना के वाद महिला का पति रोहित अस्पताल से फरार हो गया था। महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार महिला की मौत फांसी लगाने के कारण हुई है और बाकी पोस्टमोर्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगा। बताया जा रहा है कि शायद पति की बेवफाई से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया है।

meena

This news is Content Writer meena