फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा पहुंची उज्जैन, मंगलनाथ मंदिर में की भातपूजा

4/17/2019 12:02:13 PM

उज्जैन: मशहूर फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा मंगलवार को भगवान मंगलनाथ की पूजा करने पहुंची। उन्होंने मंदिर में भातपूजा कराई। 2 घंटे चली इस पूजा में प्रीति ने अपना मुंह दुपट्टे से ढक कर रखा।पूर्णाहुति के बाद पुजारियों ने उन्हें भगवान के आशीर्वाद स्वरूप प्रसादी भेंट की।



वे सुबह सवा पांच बजे पहुंची मंदिर पहुंची तथा सीधे पूजा में बैठ गई। उन्होंने पं.दुबे के आचार्यत्व में गणेश-गौरी, वरुण देवता पूजन व पुण्या वाचन किया। इसके बाद भगवान मंगलनाथ को भात अर्पित किया। इसके बाद उन्‍होंने नवग्रह व रूद्र स्थापन पूजन के बाद हवन कराया। पुजारी ने बताया कि भगवान मंगलनाथ की भातपूजा मंगल दोष निवारण तथा इच्छित सफलता के लिए कराई जाती है। प्रीति ने पूजन का संकल्प मन में लिया, इसलिए किस उद्देश्य से पूजन कराया यह बताया नहीं जा सकता है। बता दें की दीप्तेश गुरु के यजमानों में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा व शक्ति कपूर, बालाजी टेली फिल्म की एकता कपूर आदि शामिल हैं।


 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR