फिल्म प्रोड्यूसर राम चौधरी गिरफ्तार, इंदौर में 1 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप

8/3/2022 12:50:29 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर पुलिस ने प्रोड्यूसर राम चौधरी को गिरफ्तार किया है। राम चौधरी पर टीवी सीरियल में काम दिलाने और एपिसोड में अहम रोल देने के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप है। पुलिस ने राम चौधरी को मुबंई से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, इंदौर विजय नगर थाना पुलिस ने वर्ष 2020 में मुंबई के प्रड्यूसर राम चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया था। जहां एक परछाई के नाम से टीवी सीरियल में काम दिलाने में अहम रोल और सीरियल बनाने के नाम पर कई कलाकारों से एक करोड़ से भी अधिक की राशि प्ले कर उनके साथ ठगी कर मुंबई भाग गया था। पुलिस आरोपी प्रोड्यूसर राम चौधरी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। विजय नगर पुलिस ने मुंबई से आरोपी प्रोड्यूसर राम चौधरी को गिरफ्तार किया है। वह न्यायालय में पेश कर 7 दिनों का रिमांड लिया गया है। जहां पुलिस आरोपी द्वारा की गई ठगी की राशि के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

meena

This news is Content Writer meena