कांग्रेस नेता की हत्या, बसपा विधायक के पति समेत 7 पर मामला दर्ज

3/16/2019 11:09:50 AM

दमोह: जिले के हटा में कांग्रेस नेता की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 12 मार्च को बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए देवेंद्र चौरसिया और उनके बेटे पर शुक्रवार को बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया था। जिसमें देवेंद्र की मौत हो गई तथा उनका बेटा गंंभीर घायल हो गया था। पुलिस ने मामले में पथरिया से बसपा विधायक रमाबाई के पति गोविंद सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह देवेंद्र चौरसिया अपने बेटे के कांग्रेस कार्यालय जा रहे थे। तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। चौरसिया और उनके बेटे को हटा के नजदीकी अस्पताल लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान कांग्रेस नेता की मौत हो गई। वहीं, बेटे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।


इस हत्याकांड का कारण राजनीतिक रंजिश बताया जा रहा है। वहीं चौरसिया के परिजनों ने पथरिया विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के पुत्र इंद्रपाल पर हत्या का आरोप लगाया। जिसमें शिकायत के आधार पर पुलिस ने रमाबाई के पति गोविंद सिंह, देवर कौशलेंद्र सिंह, भतीजा गोलू सिंह, श्रीराम शर्मा, अमजद पठान, लोकेश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के बेटे इंद्रपाल पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR